रांची :
जिला विधिक सेवा प्राधिकार व रिनपास (District Legal Services Authority and Rinpass) रांची के सहयोग से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (world mental health day) के अवसर पर रिनपास रांची में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सीमा सिंह, सुप्रिंटेंडेंट विनोद कुमार महतो, चिकित्सक अमित कुमार, डॉ. मनिषा किरण, डॉ. विनोद कुमार महतो, डॉ. मशरूर जहां, पैनल अधिवक्ता सह- मध्यस्थ, संजय शर्मा, नित्यानंद सिंह, पीएलवी विक्की चौधरी, मानव कुमार, जमील अख्तर, भारती शाहदेव एवं शारदा देवी उपस्थित थे। इस मौके पर डालसा के पीएलवी के द्वारा मौके पर उपस्थित लोगें के बीच पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

टीवी व मोबइल पर कम ध्यान देना चाहिए
इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सीमा सिंह ने कहा कि इस समय लोग घर में मानसिक रोगी पर ध्यान न देकर टीवी व मोबइल पर ध्यान देते हैं। जिससे उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगी को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उनसे बातचीत करनी चाहिए। उनके हालात को देखते हुए उन्हें अस्पताल में दाखिला कराना चाहिए।
निःशुल्क दवा का वितरण
इस अवसर पर डॉ. बिनोद ने कहा कि दवाओं का वितरण भी रिनपास से किया जाता है। मरीजों को निःशुल्क दवा देकर उन्हें समय-समय पर रिनपास में बुलाकर मनोचिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराया जाता हैं ताकि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

आरा में खोला गया मेंटल हॉस्पिटल
पैनल अधिवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि कोलियरी आरा में मेंटल हॉस्पिटल खोला गया है। बिहार के लोग वहां इलाज करा सकते हैं। इससे समय और धन की बचत होगी। मानसिक उपचार करा रहे रोगियों के लिए रेलवे टिकट में 50 प्रतिशत का रियायत दी जाती है। जिसके लिए मानसिक मरीज को अधीक्षक के कार्यालय से एक पास निर्गत कराना पड़ता है। इस पास के आधार पर रेलवे किरया में 50 प्रतिशत की रियायत मिलती है। यह रियायत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के लिगल-एड-क्लिनिक जो कि रिनपास में स्थित है,वहां के पीएलवी से संपर्क कर सहयोग लिया जा सकता है।